पटवारी/लेखपाल परीक्षा पेपर लीक में चार गिरफ्तार

रुद्रपुर। एक बार फिर से उत्तराखंड में एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। बड़ी बात यह है कि इस परीक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए थे, कहा गया था कि इस बार इलेक्शन मोड में परीक्षाएं होंगी, सब कुछ सीक्रेट होगा, चप्पे चप्पे पर निगरानी होगी लेकिन हाकम सिंह रावत पार्ट-02 शुरू हो गया, और प्रदेश के युवाओं के साथ एक बार फिर छल किया गया।
पटवारी परीक्षा का भी पेपर लीक होने की आशंका 4 दिन पहले ही जता दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा से एक दिन पहले पेपर हल कराया गया था। बड़ी बात यह भी है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ये परीक्षा कराई थी। अब इस मामले में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।
13 जिलों में 8 जनवरी 2023 को UKPSC पटवारी/लेखपाल परीक्षा हुई थी। परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 29 दिसंबर को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किये गए थे। UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। अब इस पेपर की लीक होने की खबर सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल…ये नया हाकम सिंह रावत कहां से आ गया? हाकम सिंह रावत यानी उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवाने वाला मास्टरमाइंड। तो हम आपको बताते है।
आयोग के भीतर के कर्मचारियों की ही इस मामले में संलिप्तता मिली है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने इस मामले में हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। एसटीएफ की मानें तो यूकेपीएससी के सेक्शन ऑफिसर चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से ही पेपर लीक कराया था और बाद में इसे मोटी रकम लेकर बेचा गया। बिहारीगढ़ और क्षेत्र के छात्रों को रही है पेपर तैयार कराया गया। 35 छात्रों ने इस पेपर को खरीदा। संजीव चतुर्वेदी से फिलहाल एसडीएम ने साढ़े 22 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद