रुद्रपुर। :-कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में हुई अनिल मौत प्रकरण में एक नया मोड आया है। जहां मृतक के भाई ने हत्या करने की आशंका जताते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया और दावा किया कि जिस प्रकार उसके भाई का शव निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिला था। उससे साफ है कि भाई की मौत हादसा नहीं,बल्कि हत्या है।
बताते चले कि 30 जुलाई की शाम छह बजे ट्रांजिटकैप निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार घर से निकलता है और एक अगस्त की सुबह नौ बजे उसका शव निर्माणाधीन मकान के अंदर से मिलता है। प्रारंभिक जांच में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी और दूसरे दिन उसकी शिनाख्त अनिल कुमार के नाम से हुई। शव के मुंह व कान से खून निकल रहा था और हाथ-पैर में रंगड नुमा चोट भी दिखाई दे रहे थे। अभी पुलिस जांच ही कर रही थी कि मृतक के बडे भाई ने तहरीर दी कि उसकी भाई की मौत हादसा नहीं,बल्कि हत्या हो सकती है,क्योकि जिस प्रकार भाई के शव पर चोट के निशान थे और वह ठीक-ठाक हालात में घर से निकला था। उससे साफ है कि भाई की हत्या कर शव निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया होगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर,जांच अधिकारी दरोगा महेश कांडपाल ने बताया कि अभी तक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट को जल्द पाने के प्रयास जारी है और रिपोर्ट के अनुसार यदि मौत का कारण हत्या निकलता है। तो पुलिस जल्द पर्दाफाश करेगी।




