रुद्रपुर।:-कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में परिचित की आईडी लगाकर लाखों रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार विवेक नगर निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उसका पैसों की बहुत आवश्यकता थी और 14 मई को वह परिचित साहिल नाम के युवक के कार्यालय फुलसुंगा कार्यालय ग या। जो निजी लोन का काम करता है। मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल लिया और कुछ दस्तावेज लगाकर बोला कि तुम्हारा लोन हो चुका है और कुछ दिनों बाद रकम खाते में आ जाएगी। 22 मई को एक कॉल आती है और वह खुद को डाकिया बता रहा था। बताया कि उसकी एक चेक बुक आई और जब चेक बुक प्राप्त की। तो चेक बुक आरोपी के नाम पर थी। बैंक जाकर पता किया। तो पता चला कि साहिल ने उसके दस्तावेज लगाकर बैंक से 2.27 लाख रुपये का लोन लेकर निकाल भी लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।






