रुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों की विश्वसनीयता को भ्रमित करने के लिए काफी है और कंपनी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में नकली ब्रांड वाली कई मशीन शक्तियुग अंकित नाम से भी मिली। जो कि रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क,प्रतिलिप्याधिकार और ट्रेड ड्रेस का खुला उल्लंघन है।
रुद्रपुर। छापामार टीम में आए अधिवक्ता विजय सोनी ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कार्रवाई में भी नकल किए जाने के साक्ष्य भी बरामद हुए है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन को फौरन शक्तियुग नाम अथवा इससे मिलते-जुलते ट्रेडमार्क और ब्रांड कृषि उपकरणों के निर्माण,बिक्री,मार्केटिग या प्रचार प्रसार पर रोक लगानी पडेगी। अन्यथा अदालत के आदेशों की अवहेलना का नोटिस भेजा जाएगा। कंपनी प्रबंधन याचिका के आधार पर अपनी पैरवी करे।





