शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

रुद्रपुर- आठ अगस्त को हल्द्वानी में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपाइयों द्वारा सभा स्थल का शुद्धिकरण करण व  हवन किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के साथ कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह यात्रा निकाली। उनका आरोप था कि भाजपा हमेशा दलित विरोधी रही है।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा नेताओं ने जनसभा स्थल को इस लिए शुद्ध किया,क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित समाज से आते है। जो कि निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसी दल या व्यक्ति को अपमान नहीं किया। आधुनिकता के दौर में मानसिकता को जीवित रखना लोकतांत्रिक मूल्यों,मानवीय गरिमा,सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। उन्होंने धामी सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गोपाल भसीन, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, संदीप चीमा, नारायण सिंह बिष्ट, नारायण हालदार, ममता हालदार, योगेश चौहान, महानगर महामंत्री मदन खन्ना, राजकुमार भुसरी, दिनेश पंत, एडवोकेट सर्वेश सिंह, एडवोकेट अभय सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, इंद्रजीत सिंह पार्षद, अबरार आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद