रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा डाला। चर्चा है कि प्रशासन जल्द सीज की कार्रवाई भी कर सकती हैं।
दरअसल 25 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया था और त्रिशूल चौक पर आखिरी तकरीर पढ़ी गई और एक वीडियो वायरल होती है। जिसमें ए क मुफ्ती भडकाऊ भाषण दे रहा है। मामले में भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुफ्ती मौलाना मुजीब अजहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी खेड़ा बस्ती स्थित रजा टेक्निकल एंड एजुकेशन सोसायटी यानी मदरसा पहुची,क्योंकि इसी मदरसा में ही आरोपी मौलाना मुजीब प्रिंसपल हैं। टीम ने वहाँ मौजूद एक कर्मी को नोटिस थमाया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। चर्चा यह भी है कि पुलिस और जिला प्रशासन मंगलवार को सीज करने की कार्रवाई भी कर सकती हैं। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


