रुद्रपुर।:-आठ अगस्त को धन संग्रहक से हुई लूटपाट के आखिरी अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया और लूट की 1.40 लाख रकम भी बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
बता दे कि आठ अगस्त को धन संग्रहक विनीत पाठक से हथियारबंद बदमाशों ने 12.60 लाख रुपये नगद की लूट की थी। प्रकरण में मुकदमा दर्ज हुआ और ब गवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की। आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने के बाद लूट कांड का आखिरी फरार बदमाश सिटू फरार चल रहा था। गुरुवार की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बगवाड़ा चौकी इलाके से गांव पसियापुर बिलासपुर यूपी निवासी सिंटू उर्फ सरनजीत सिंह को 1.40 लाख लूट की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि धन संग्रहक से नौ अभियुक्तों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था और नौ सदस्यों का संगठित गिरोह है और एक साथ ही वारदात करते है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी
गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…