रुदपुर:-बाजार चौकी पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक गाजा सौदागर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया कि अभियुक्त बिहार का रहने वाला है और रोडवेज की बस में बैठकर बिहार से ही रुद्रपुर रोडवेज परिसर आया था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार रोजमर्रा की भांति गुरु वार की शाम को इलाका भ्रमण कर रहे थे कि अचानक सूचना मिली कि रोडवेज परिसर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर उतरा है। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और गांव जयपुर महेंदिया अरवन बिहार निवासी 62 साल के जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कब्जे से 14 किलो गांजा भी बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से गांजा सप्लाई का धंधा करता है और बिहार से रोडवेज बस में सफर कर गांजा लेकर रुद्रपुर आया था। बताया कि हल्द्वानी के रहने वाले एक व्यक्ति को गांजा देना था और वह रोडवेज परिसर में स्थित कैटीन के समीप प्रतीक्षा कर रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि अभियुक्त से कई अहम जानकारी मिली है और पुलिस हल्द्वानी के आरोपी की तलाश की जा रही है।
खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी
गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…