12.60 लाख लूट का आखिरी अभियुक्त भी गिरफ्तार  आठ अगस्त से चल रहा था फरार  1.40 लाख की नगदी भी बरामद

रुद्रपुर।:-आठ अगस्त को धन संग्रहक से हुई लूटपाट के आखिरी अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया और लूट की 1.40 लाख रकम भी बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
बता दे कि आठ अगस्त को धन संग्रहक विनीत पाठक से हथियारबंद बदमाशों ने 12.60 लाख रुपये नगद की लूट की थी। प्रकरण में मुकदमा दर्ज हुआ और ब गवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की। आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने के बाद लूट कांड का आखिरी फरार बदमाश सिटू फरार चल रहा था। गुरुवार की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बगवाड़ा चौकी इलाके से गांव पसियापुर बिलासपुर यूपी निवासी सिंटू उर्फ सरनजीत सिंह को 1.40 लाख लूट की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि धन संग्रहक से नौ अभियुक्तों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था और नौ सदस्यों का संगठित गिरोह है और एक साथ ही वारदात करते है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    घर में घुसकर चाकू-तलवारबाजी,घायलों की हालत नाजुक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके का था मामला  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रपुर:-कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में हुए चाकू-तलवारबाजी के घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश…

    इमीग्रेशन कार्यालय सील,एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार विदेश भेजने के नाम पर करती था ठगी  पुलिस ने किया मुकदमा

    रुद्रपुर :-कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आवास विकास स्थित इमीग्रेशन कार्यालय को सील कर दिया और विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर…

    You Missed

    घर में घुसकर चाकू-तलवारबाजी,घायलों की हालत नाजुक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके का था मामला  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    इमीग्रेशन कार्यालय सील,एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार विदेश भेजने के नाम पर करती था ठगी  पुलिस ने किया मुकदमा

    धोखेबाज बिल्डरों पर SIT का शिकंजा, पीड़ितों की तहरीर पर होंगे ताबड़तोड़ मुकदमे!

    धोखेबाज बिल्डरों पर SIT का शिकंजा, पीड़ितों की तहरीर पर होंगे ताबड़तोड़ मुकदमे!

    सिरौली कलां में अवैध पशु कटान का खुलासा, पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित