नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

रुद्रपुर:-कोतवाली इलाके में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र मालिक और कर्मचारी पर भर्ती नशेड़ी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव गुमसानी बाजपुर निवासी संजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह पिछले कई दिनों से प्रीत विहार कॉलोनी स्थित श्रीजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। आरोप था कि 26 अगस्त को नशा मुक्ति केंद्र मालिक केशव दास और कर्मियों द्वारा हाथापाई की और लोहे की राड से हमला बोल दि या। हमले में बुजुर्ग लहूलुहान हो गया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया यह भी जा रहा है कि घायल सुरजीत केंद्र से भागने का प्रयास कर रहा था और रोकने पर हाथापाई की नौबत आई। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार