रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ निर्वाचन कराया जाएगा। वहीं एक अक्तूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन संपन्न होगा। इसी क्रम में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित है। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है। महाविद्यालय की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर को भेजे पत्र में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता होगी।
खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी
गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…