काशीपुर में ए.आरटीओ विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर छापा मार कार्रवाई से इलेक्ट्रॉनिक वाहन-साइकिल का कारोबार करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मानक के विपरीत वाहन बिक्री करने पर ए.आरटीओ ने पांच वाहनों को जब्त कर दिया और पांच शोरूम संचालकों को नोटिस भी थमा दिया।
बुधवार को एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी,आर आई चंद्रकांत भट्ट,टीटी ओ नंदन आर्य,टी.एसआई सहित ए.आरटीओ विभाग कर्मियों की एक टीम काशी पुर के उप इलाका स्थित पांच इलेक्ट्रिक बाइक-साइकिल शोरुम पहुंचे और छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन सामने आए। जिन्हे 2 5 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति और 250 वाट मोटर क्षमता लगी है और धड़ल्ले से बिक्री भी हो रही है। इसके अलावा 1000 वाट और 1200 वाटर मोटर वाले वाहन भी पाएं गए। जिन्हे 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बता कर बेचा जा रहा था। जो कि नियम के बिल्कुल उलट है,क्योकि इलेक्ट्रॉनिक बाइक हो या फिर साइकिल। न्यूनतम गति द्वारा निर्मित होती है। विक्रेताओं द्वारा अधिक क्षमता वाली मोटर लगाकर गतिमान बनाया गया। जिसके आधार पर एआरटीओ द्वारा पांच इलेक्ट्रिक बाइक को सीज किया और शोरूम संचालकों को नोटिस थमा कर जवाब-तलब भी किया। ए.आरटीओ की कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कॉपीराइट,निर्माण की होगी जांच
रुद्रपुर। छापामार कार्रवाई में पाया कि कई शोरूम संचालक ऐसे कई वाहनों को इलेक्ट्रिक साइकिल का नाम देकर बेच रहे थे। जो वाहनों की तकनीकी क्ष मता व वैधता के खिलाफ है। साथ ही एक वाहन ऐसा भी मिला। तो ओला ईवी की हुबहु कॉपीराइट वाहन था। पूछने पर बताया कि कंपनी द्वारा ही निर्माण किया गया। जिसके बाद ए.आरटीओ ने कॉपीराइट,मानक के विपरीत क्षमता बढ़ाने वाली कंपनी या फिर शोरूम संचालक,वाहनों के लाइसेंस,पंजीकरण सहित कई बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए।
नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी ने बताया कि छापामार कार्रवाई में कॉपीराइट,अत्याधिक क्षमता वाली मोटर युक्त बाइक-साइकिल और कंपनी निर्मित उपकरणों के साथ छेडछाड का मामला सामने आया है। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा पुरानी कारों की बिक्री करने वाले एक शोरूम संचालक द्वारा वैध ट्रेड प्रमाण पत्र के पुराने वाहन बिक्री करने पर नोटिस दिया है। जल्द ही कठोर कार्रवाई होगी।