मूछों पर ताव,हाथ में तमंचा,फिर धाय-धाय  सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

रुद्रपुर। :-कोतवाली रुद्रपुर हो या फिर ट्रांजिटकैप। इन इलाकों में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। यहीं कारण है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक युवक मूंछो पर ताव देते हुए हाईवे पर खडे होक र तमंचे से धाय-धाय फायर कर रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होती है। जिसमें करीब 24 से 25 साल का एक युवक हाथ में तमंचा पकड़े हुए और बेखौफ होकर मूंछो पर ताव देता है और फिर तमंचे से कई राउंड हवाई फायरिंग करता है। वीडियो किच्छा बाईपास हाईवे की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखा रहा है कि युवक को खाकी का कोई खौफ नहीं है और गोलीबारी होने से राहगीर भी भयभीत हुए। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वीडियो में दिख रहा इलाका एफसीआई गोदाम जैसा प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी भी करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    रुद्रपुर।:-सितारगंज से लापता 13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का मुद्दा उठाते हुए भाकपा शिष्टमंडल ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसएस पी को ज्ञापन देकर बरामदगी का मुद्दा उठाया।…

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    You Missed

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    एआरटीओ का शिकंजा: पांच इलेक्ट्रिक वाहन जब्त  पांच बाइक-साइकिल शोरूम पर छापा कॉपीराइट भी पकड़ी,थमाया नोटिस

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    मूछों पर ताव,हाथ में तमंचा,फिर धाय-धाय  सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

    187.37 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई चिंता, जीएसटी विभाग ने कसी कमर