चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

रुद्रपुर :-ऊधमसिंह नगर के बडे चार नशा माफियाओं पर आर्थिक प्रहार करने के उद्देश्य से एसटीएफ की ए.एनटीएफ ने माफियाओं की फ्रिज करोड़ों की संपत्ति का भौतिक सत्यापन करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि माफियाओं की फ्रिज वैध-अवैध संपत्ति को चिह्नित कर नीलामी हो सकती है। जिसको लेकर ए.एनटीएफ ने मशक्कत शुरू कर दी है।
बताते चलें कि ए.एनटीएफ ने वर्ष 2025 में स्मैक माफिया रिफाकत से 1.01 किलोग्राम स्मैक बरामद की थी और 3.70 करोड़ की संपत्ति को फ्रिज किया था। इसके अलावा रुद्रपुर निवासी संजय गुप्ता को 434.04 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा था और तीन करोड़ की संपत्ति,नशा माफिया फाजिल खां के चार मकान, दो बीघा जमीन,एक पिकअप,ऑटो व बाइक को भी सील किया था और चौथे बडे माफिया सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से 120 ग्राम स्मैक बरामद की थी और व र्तमान में उसकी संपत्ति की वित्तीय जांच प्रचलित है। ए.एन.टी.एफ की हिट लिस्ट में शुमार चारों बड़े माफियाओं द्वारा नशे से अर्जित संपत्ति का एक बार फिर भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सत्यापन के बाद एसटीएफ की ए.एनटीएफ एक रिपोर्ट दिल्ली भेजेगी और वैध-अवैध संपत्ति का फैसला कर कुर्क करने की कार्रवाई कर सकती है। जो नशा माफियाओं पर बड़ी आर्थिक प्रकार होगी।

सफेमा को भेजी गई संपत्ति रिपोर्ट
रुद्रपुर। नशा माफियाओं की अवैध चल अचल संपत्ति कुर्क करने का अधिकार केवल स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स यानी सफेमा को है। यहीं कारण है कि एएनटीएफ चार बडे नशा माफियाओं की वैध और अवैध संपत्ति का सत्यापन कर रही है और सफेमा को अपनी रिपोर्ट भेजेगी। सफेमा के आदेश के बाद राजस्व विभाग माफियाओं की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

रुद्रपुर। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ हो या फिर एएनटीएफ। हमेशा नशा माफियाओं की धरपकड़ कर उसकी वैध-अवैध संपत्ति को चिह्नित करती है। यह अभियान माफियाओं पर आर्थिक प्रहार कर ता है,क्योकि नशे से अर्जित संपत्ति होती है। ऐसी ही कार्रवाई हर नशा माफिया पर होगी। अधीनस्थों को आदेश जारी किए जा चुके है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान