रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद में रात के समय चार अज्ञात लोगों का पुलिस बनकर पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मस्जिद/ईदगाह परिसर की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में रोष है। मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चार अज्ञात लोग रात में मस्जिद परिसर में पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उनके इस तरह परिसर में पहुंचने को लेकर समिति के सदस्यों ने संदेह जताया है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस के संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।
कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने कहा कि मस्जिद परिसर में बिना किसी स्पष्ट पहचान या अनुमति के पुलिस बनकर पहुंचना गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात लोगों की पहचान करने तथा तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
समिति की ओर से मामले में जांच शुरू किए जाने की मांग की गई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और चारों लोगों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
