नया गांव कालाढूंगी स्थित एक कंपनी में ड्रम की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चार श्रमिक महिलाओं की हालत बिगड़ गई।
उपचार के दौरान बुधवार देर शाम एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाओं का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। स्वजन ने केमिकल युक्त खाली ड्रमों की सफाई के दौरान रिएक्शन होने से हादसा होने का आरोप लगाया है।
मामले की मौखिक सूचना बरहैनी चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की बात कही है। नया गांव कालाढूंगी स्थित एक फैक्ट्री में प्लास्टिक के ड्रमों से दाना बनाने का काम किया जाता है।
बताया गया कि इसके लिए बाहर से खाली ड्रम खरीदकर लाए जाते हैं। बरहैनी क्षेत्र की कई महिलाएं यहां मजदूरी करती हैं। बरहैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा के अनुसार, बीते शनिवार को चार महिलाओं को ड्रमों की सफाई के काम में लगाया गया था।