रुद्रपुर। त्योहारी सीजन को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच कोतवाली परिसर में एक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बिंदुओ पर चर्चा हुई।
व्यापारी नेताओं ने बताया कि त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम जनता सहित व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण हैं। जिसको लेकर यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बाजार में दुकानों की सजावट, पुलिस गश्त और सुरक्षा की जाए। बताया कि त्योहार पर अक्सर बिना बाइक नंबर, चोरी, चेन लूट की घटनाएं होती हैं। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएंगे। इसके लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों से लेकर दुकानदारों तक किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही गल्ला मंडी और अग्रसेन चौक पर भी छोटी-छोटी पार्किंग बनाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा सके और बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने व्यापारी और ग्राहकों से सड़क पर निर्धारित सफेद पट्टी के अंदर ही अपना सामान रखकर व्यापार करें। पट्टी से बाहर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएंगी। बिना नंबर और फूहड़ हॉर्न वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय जुनेजा,गुलशन नारंग, रमेश ढींगरा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, इंद्रजीत सिंह, चिराग कालरा, राजकुमार सिकरी, आकाश भुसरी, चंद्र प्रकाश, मनीष अग्रवाल, हरपाल सिंह, गौरव गांधी, चेतन खनिजों, सुमित मुंजाल, आकाश अरोरा, गुरविंदर सिंह, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।



