त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की।

पुलिस टीम ने रुद्रपुर मुख्य बाजार, बाटा चौक, डीडी चौक, भगत सिंह चौक और रोडवेज क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना