रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा। आगह किया कि जल्द ही किसानों को मुवायजा नही मिला। तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की मौजूदगी में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा। उनका कहना था कि बेमौसमी आधी,बारिश और भारी ओलावृष्टि से धान, गन्ने तथा अन्य सभी प्रकार की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। इससे किसान गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।उन्होंने प्रदेश सरकार से बर्बाद हुई धान की फसल के लिए किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से तुरंत राहत मुआवजा देने, ओलावृष्टि से नष्ट हुई गन्ने और अन्य वैकल्पिक फसलों का भी उचित मुआवजा देने, किसानों के सभी बिजली के बिल माफ करने, आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने,सभी चीनी मिलों को नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप से चालू करने का मुदा उठाया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू कंग, राजेंद्र सिंह, त्रिनाथ विश्वास, चेतन मांगट, किशोर हाल्दार, शराफत अली मंसूरी, अंकुर चावला, विक्रमजीत सिंह, प्रीति साना, मोनिका ढाली, उमा सरकार, हरभजन सिंह, गुरबक्श सिंह, नवदीप कंग, ललित बिष्ट और केरू मण्डल आदि मौजूद रहे।
ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा
रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…



