रुद्रपुर। बगवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी 46 वर्षीय अच्छे लाल कुछ दिन पहले रुद्रपुर के सैंजनी स्थित अपनी बहन के घर आए थे। शुक्रवार रात उनकी ट्रेन थी। ऐसे में उनका 21 वर्षीय भांजा रोहित चौहान बाइक से उन्हें छोड़ने जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों बगवाड़ा क्षेत्र में पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे में मामा-भांजे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन
रुद्रपुर। भदईपुरा से नवोदय बिजली घर आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते नवोदय बिजली घर से निकलने वाली संबंधित विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित…