किच्छा। ग्राम दरऊ निवासी समीर पुत्र मो. हनीफ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को वह अपने साथी शमी पुत्र शरीफ, कलीम पुत्र बाबू और रिजवान पुत्र यामीन के साथ किच्छा गया था। रात में वे दो बाइकों से दरऊ लौट रहे थे। इस दौरान तीनपानी शराब भट्टी के पास अशफाक कुरैशी, गुलशाद कुरैशी, इरशाद कुरैशी और इमरान कुरैशी पुत्रगण महबूब कुरैशी, राशिद पुत्र बड़े, अजीम कुरैशी पुत्र नईम निवासी ग्राम दरऊ, मोसिम कुरैशी और अंशू कुरैशी पुत्रगण बब्बू कुरैशी, बब्बू कुरैशी पुत्र रहमतउल्ला निवासी वार्ड 18, किच्छा और चार अन्य लोगों ने रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया।आरोप है कि अशफाक ने अपने साथियों के उकसाने पर कलीम के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अन्य आरोपियों ने भी उन पर धारदार हथियारों और लोहे के पंच से हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर मौके पर अन्य लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। समीर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन
रुद्रपुर। भदईपुरा से नवोदय बिजली घर आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते नवोदय बिजली घर से निकलने वाली संबंधित विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित…