अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक बनेगी 1.150 किमी सड़क, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति

रुद्रपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक मिनी बाईपास बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से बंद पड़े इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इससे शहरवासियों को आने वाले समय में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक 1.150 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के निर्माण को शासन से वित्तीय मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र जारी किया है।

महापौर ने बताया कि यह मार्ग आतंकवाद के दौर से बंद पड़ा था। शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ने के कारण इस मार्ग को दोबारा शुरू करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी के मद्देनजर नगर निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ सर्वे भी कराया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मार्ग निर्माण का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को अपनी घोषणा में शामिल किया। अब शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

मिनी बाईपास के निर्माण से शहर के यातायात को सुचारु बनाने और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज परियोजना को भी मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है। दोनों परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से शहर की यातायात व्यवस्था और जलनिकासी में सुधार होने की संभावना है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    रुद्रपुर।  भदईपुरा से नवोदय बिजली घर आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते नवोदय बिजली घर से निकलने वाली संबंधित विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित…

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हुए कनेक्शन, इंडेन के 33 हजार और भारत गैस के 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित रुद्रपुर। त्योहारों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले के करीब 55 हजार…

    You Missed

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    शराब के नशे में पिता बना बेटे का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काटा गला

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

    अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक बनेगी 1.150 किमी सड़क, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति