रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

रुद्रपुर। बगवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।  जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी 46 वर्षीय अच्छे लाल कुछ दिन पहले रुद्रपुर के सैंजनी स्थित अपनी बहन के घर आए थे। शुक्रवार रात उनकी ट्रेन थी। ऐसे में उनका 21 वर्षीय भांजा रोहित चौहान बाइक से उन्हें छोड़ने जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों बगवाड़ा क्षेत्र में पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।  घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे में मामा-भांजे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    रुद्रपुर।  भदईपुरा से नवोदय बिजली घर आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते नवोदय बिजली घर से निकलने वाली संबंधित विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित…

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हुए कनेक्शन, इंडेन के 33 हजार और भारत गैस के 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित रुद्रपुर। त्योहारों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले के करीब 55 हजार…

    You Missed

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    शराब के नशे में पिता बना बेटे का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काटा गला

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

    अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक बनेगी 1.150 किमी सड़क, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति