सीओ के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तरह जागरुकता रैली निकाली गयी

सीओ के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तरह जागरुकता रैली निकाली गयी
33 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह स्वच्छता पखवाडा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जायेगा
नानकमत्ता। पुलिस क्षेत्राअधिकारी के नेतृत्व में नगर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को खटीमा के पुलिस क्षेत्रा अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने नगर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तरह जागरुकता रैली का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब बाजार परिसर से किया गया जागरूक रैली गुरुद्वारा साहिब से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए थाना परिसर पहुंची ।आयोजित जागरुकता रैली जा नेतृत्व कर रहे सीओ वीर सिंह ने यहां मौजूद टेंपो चालक, ई रिक्शा चालकों व स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 33 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह स्वच्छता पखवाडा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जायेगा बताया की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। बाइक पर तीन सवारी बैठाकर ना चले, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तथा परिवार के नाबालिग बच्चे को वाहन चलाने से रोके । तथा यातायात के नियमों का पालन कर पुलिस को सहयोग करें। इसके उपरांत   थाना परिसर में उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दरबान सिंह दानू, ने आम जनों की बैठक करते हुए लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। आयोजित रैली में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश गोयल, चेयरमैन प्रेम सिंह भी शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद