कैबिनेट बैठक में प्रभावितों का किराया दर बढ़ा मंत्रियों को देना होगा एक माह का वेतन

देहरादून। जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। विशेष कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया है। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है।
कैबिनेट बैठक में जो फैसले लिए गए हैं, उनमें 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की दी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित, चार हजार की जगह प्रभावित परिवारों को 5 हजार किराया दर दिए जाने, कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों को एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है। जिसका अर्थ है कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्री एक माह का वेतन जमा करेंगे। राहत शिवीरी में रह रहे लोगों को प्रति दिन 450 रुपये खाने के दिए जाएंगे। यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन प्रति व्यक्ति 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।
इसके अलावा विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे। बड़े पशुओं के लिए 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे। नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए। साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट। वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद