अपने लाडलो को प्यार दो,वाईक नही:

सितारगंज । जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने 33वे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अमरिया चौक सितारगंज में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
      जिलाधिकारी ने कहा कि मानवीय लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं एक अभिशाप के रूप में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को पूर्ण तरह से जागरूक एवं सचेत रहकर तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अंकुश लगाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं और अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित परिवहन राष्ट्र एवम नागरिकों की प्रगति के लिये जरूरी है, यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तेज गति, अधिक भार, नशे में वाहन चलाना, माल वाहकों में सवारी ढोना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग व यातायात संकेतों का उल्लंघन वाहन दुर्घटनाओं का मूल कारण हैं, इन सभी कारणों को ध्यान में रखकर ड्राइविंग करनी चाहिए।  चौपहिया वाहन चलाते सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्य करें। दो पहिया वाहन में सवार व्यक्तियों को उच्च गुणवत्ता के हैलमेट पहनें और तीन सवारी न बैठायें। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, अपने लाडले को प्यार दो, बाईक नहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति की हर संभव मदद करें एवं आपातकालीन नम्बरों पर सूचना दें। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों से अनावश्यक पूछताछ नहीं की जायेगी । इस दौरान उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ,डॉ.सुदीप सक्सेना, उप निरीक्षक विनोद फर्त्याल, महेश चंद्र, के.शर्मा सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद