राज सक्सेना बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन किच्छा के अध्यक्ष, अल्तमश बने महामंत्री

किच्छा । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, किच्छा की नगर इकाई का गठन जिलाध्यक्ष राजीव चावला की अध्यक्षता में कर दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार राज सक्सेना को किच्छा नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा महामंत्री पद की जिम्मेदारी अल्तमश मलिक तो सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ पत्रकार हित में काम करने का संकल्प लिया है। सोमवार को वरिष्ठ नेता सचिन चावला के प्रतिष्ठान होटल नाइन प्लस में आयोजित बैठक के दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि श्रमजीवी उत्तराखंड का एकमात्र ऐसा संगठन है जो पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ता आया है। उधम सिंह नगर जनपद में इसके कई प्रमाण देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में कई जगहों पर इकाईयों का गठन कर दिया गया है। आज किच्छा में वरिष्ठ पत्रकार राज सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि किच्छा नगर इकाई के समस्त पत्रकार यूनियन को मजबूत करेंगे।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, यूनियन के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कंचन वर्मा ने बताया कि यूनियन के माध्यम से समस्त पत्रकारों का हेल्थ बीमा कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि उधम सिंह नगर जनपद राज्य का पहला ऐसा जिला होगा जहां श्रमजीवी से जुड़े पत्रकारों का बीमा कराया जाएगा। नव-नियुक्त अध्यक्ष राज सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट करते हुए यूनियन को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। सर्वसम्मति से सुरजीत सिंह कामरा, ए.ए. तन्हा, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र कोरंगा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शिवम शर्मा व वेद प्रकाश यादव को संरक्षक, अल्तमश मलिक को महामंत्री, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष, मोहन कोरंगा व सुमित बावा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा, मनीष सिडाना, रविन्द्र गंगवार, मंयक तिवारी को उपाध्यक्ष, यशवंत कुमार को सचिव, जीशान पठान को उपसचिव तो विजय जोशी सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद