एतिहासिक उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग समापन

Spread the love

खटीमा। तराई बीज विकास निगम के परिसर में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित छह दिवसीय ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आज समापन हो गया। अंतिम दिन स्थानीय युवा कलाकारों, लोक कलाकारों, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा तथा दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम के समापन दिवस पर तमाम प्रतिनिधियों, अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के साथ ही काफी भीड़ देखने को मिली, जहां बुजुर्गों, युवा कलाकारों तथा महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में कुमाँऊनी लोकगीत व लोकनृत्य के साथ ही विभिन्न वर्गों के लोक नृत्य, लोक गीत तथा पारम्परिक वेशभूषा के साथ ही सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिली। वहीं कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती तथा कोषाध्यक्ष बीएस मेहता ने समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृतियों, धरोहरों, विरासत और परम्परा को आने वाली पीढ़ियों और जन जन तक पहुंचाने के लिए साथ ही विभिन्न वर्गों व धर्मों के लोगों को एकजुट करने के लिए विगत कई वर्षों से ‌कुमांऊ सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा उत्तरायणी कौतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज विधिवत समापन दिवस है। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है तथा अपनी संस्कृतियों को संजोने के लिए हम सब को आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व धार्मिकता के साथ ही सांस्कृतिक महत्व भी रखता है यह मेला लोगों को आपस में जोड़ता है। इस दौरान भाजपा जिला सचिव अंजू देवी, विमला बिष्ट, जानकी गोस्वामी, अनीता ज्याला, प्रेमा महर, शांति पांडे, आशा जोशी, साधना विश्वकर्मा ,मंजू पाल, भागीरथी कापडी, लीला चंद, इंद्रा चंद्र, कमला मलकानी, कल्पना चंद, सुधांशु, उषा, रेनू उपाध्याय, कमला गोस्वामी, सावित्री चंद, सावित्री कन्याल तथा विमला धामी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप