पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊॅ ने की पुलिस बीट हर घर अभियान की शुरुआत

Spread the love

हल्द्वानी । बीट पुलिसिंग के अंतर्गत हर घर पुलिस अभियान हुआ प्रारंभ पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज , डॉ नीलेश आनंद भरने ने बीट पुलिसिंग के तहत हर घर पुलिस योजना का आज से शुरुआत की जिसमें कुमाऊं क्षेत्र के समस्त जनपदों की बीट व्यवस्था बनाई गई. इस योजना के तहत बीट अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी बीट में निम्नलिखित कार्य करेंगे आज आदेश जारी करते हुए श्री भरने ने कहा कि प्रत्येक बीट अधिकारी कर्मचारी अपने अपने बीट क्षेत्र में अपनी बीट को जाने तथा नाम का पंपलेट बनाएंगे जिसमें इन सूचना को शामिल किया जाएगा जैसे बीट क्षेत्र का नाम और संख्या.बीट क्षेत्र की परिसीमा. हल्का प्रभारी उप निरीक्षक का नाम. मोबाइल नंबर.बीट अधिकारी आरक्षी का नाम मोबाइल नंबर.उपरोक्त पंपलेट अपने अपने बीट क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए जाएगे इसके अलावा बीट कर्मचारी अपना मोबाइल नंबर हर घर पर नोट कराएंगे अथवा लिखेंगे.साथ ही चौकी के बाहर चौकी प्रभारी का फोटो मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा. सीधे संपर्क से भी वितरित किए जाएंगे. प्रत्येक हल्का व बीट प्रभारी समय-समय पर अपने बीट क्षेत्र अंतर्गत संभ्रांत नागरिकों.ग्राम प्रधान, ग्राम चौकीदार, वार्ड मेंबर, डिजिटल वॉलिंटियर्स आदि के साथ लगातार संपर्क करते रहेंगे इसके अलावा सीनियर सिटीजन से प्रत्येक माह की प्रथम सप्ताह में उनकी कुशलक्षेम पूछते रहेंगे श्री भरणे ने बीट कर्मचारियों से कहा कि वह अपने-अपने बीट क्षेत्र के समस्त धार्मिक संस्थानों के संचालकों व प्रबंधकों पुजारी, मौलवी, पादरी आदि से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे साथ ही बीट क्षेत्र के समस्त व्यापारी, टैक्सी चालकों, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों से लगातार संपर्क करेंगे।
गौरतलब है कि कुमाऊं स्तर पर नई बीट व्यवस्था प्रारंभ की गई है वर्तमान में कुमायूँ परिक्षेत्र के 71 थानों में कुल 607 बीट है 3 थाने 8 चौकी नई खुल रही है इस तरह अब तक अल्मोड़ा- 10 थाने 73 बीट.बागेश्वर- 06 थाने 57 बीट.चंपावत- 08 थाने 58 बीट उधम सिंह नगर- 17 थाने 203 बीट.नैनीताल- 14 थाने 152 बीट.पिथौरागढ़ 16 थाने 64 बीट में हल्का प्रभारी व आरक्षी तैनात किए गए हैं। जनता तक बीट प्रणाली लागू होने से जनता का सीधा पुलिस से संपर्क/संवाद रहेगा. व बीट व्यस्था के जरिये बीट अधिकारी हर घर पहुचेंगा. जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा कोई भी घटना,शिकायत, सुझाव की सूचना किसी भी समय जनता फोन द्वारा अपने बीट अधिकारी/कर्मचारी को दे सकता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप