अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया   

अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  पुलिस टीम की सफलता पर एसएसपी ने पांच हजार रुपए पुरूस्कार राशि देने की घोषणा की
किच्छा।अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर अफीम के हरे पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस की सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है।
कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र के कलकत्ता फार्म सूर्य नगर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र मलूक सिंह अपने घर के आंगन में अफीम की खेती कर रहा है तथा इस समय घर पर ही मौजूद है। सूचना पर सीओ ओम प्रकाश शर्मा की अगुवाई में कोतवाल धीरेंद्र कुमार,एस एस आई सुनील सतेडी,का0 नितिन रौतेला, त्रिलोक पांडे, संजय जलाल,उमेद सिंह,पूरन गिरि ने छापामार कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह के घर के आंगन में अफीम की खेती पाई, पुलिस टीम ने मौके से 9,380 किलो अफीम के हरे पौधे बरामद कर कब्जे में ले लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हर बर्ष अपने घर के आंगन में अफीम की खेती करता है। आरोपित ने यह भी बताया कि इस खेती से 3–4 किलो अफीम निकल जाती है।एस पी सिटी ने बताया कि जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत  लगभग आठ से दस लाख रुपए होती है।। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम की सफलता पर एसएसपी ने पांच हजार रुपए पुरूस्कार राशि देने की घोषणा की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली