… तो इस वजह से रोड शो छोड़कर अचानक निकल गए थे सांसद व भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी !

Spread the love

लखनऊ। यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। नेताओं और राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत पांचवें और छठवें चरण के लिए लगा दी है। इस बीच कल देवरिया पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह रोड शो बीच में छोड़कर अचानक निकलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। लेकिन रोड शो में मौजूद लोगों और स्‍थानीय पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया है कि ये सारे दावे गलत हैं।
दरअसल, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि देवरिया के बरहज इलाके में मनोज तिवारी का विरोध हो रहा था। जबकि वहां मौजूद लोगों और पुलिस के मुताबिक सच यह है कि मनोज तिवारी हेलीपैड पहुंचने की जल्‍दी में वहां से बाइक पर निकले थे। असल में सूर्यास्‍त का समय नजदीक आ गया था और सूर्यास्‍त होने के बाद मनोज तिवारी का हेलिकॉप्‍टर टेक ऑफ नहीं कर पाता। इसी वजह से मनोज तिवारी रोड शो के दौरान बीच में ही उतरकर हेलीपैड जाने के लिए बाइक से निकल गए। इसमें वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उनकी मदद की। लोगों का कहना है कि भीड़ मे शामिल तमाम लोग मनोज तिवारी के साथ सेल्‍फी लेना चाहते थे। पुलिस ने बीच में पड़कर उन्‍हें रोका और मनोज तिवारी को हेलीपैड के लिए रवाना किया।
गौरतलब है कि मंगलवार को मनोज तिवारी बरहज में भाजपा प्रत्‍याशी दीपक मिश्रा उर्फ शाका का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उनका हेलिकॉप्‍टर 4रू45 बजे एस के इंटर कालेज के मैदान में उतरा। इसके बाद मनोज तिवारी एक खुली जीप में सवार हुए और रोड शो करने लगे। उन्‍होंने देर से आने के लिए जनता से माफी मांगी और गाना गाकर लोगों से बीजेपी उम्‍मीदवार को जिताने की अपील की। उधर, शाम ढलने लगी और बताया गया कि अंधेरा हो गया तो हेलिकॉप्‍टर उड़ नहीं पाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी