मछली कारोबारी ने दी सहायक नगर आयुक्त को मौत के घाट उतारने की धमकी

रुद्रपुर। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी को मछली मार्केट के एक कारोबारी ने प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़े जाने पर छुरी से मौत के घाट उतारने की धमकी दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने गाली गलौज व अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर मछली कारोबारी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।
सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 18 जनवरी की शाम लगभग 4ः00 बजे निगम की संयुक्त टीम के साथ वह सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग और गंदगी के निरीक्षण हेतु नई सब्जी मंडी से होते हुए मछली बाजार पहुंचे। यहां कई दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। राठी ने बताया कि मछली बाजार में मदर कॉलोनी, वार्ड संख्या 21 निवासी मौहम्मद उमर पुत्र अब्दुल वाहिद प्रतिबंधित मांगुर बेच रहा था। जांच करने पर लगभग 2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन उसके पास से मिली। इस दौरान जब प्रतिबंधित मांगुर की बिक्री करने से मना करने एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग ना करने की बात कही गई तो मछली विक्रेता आपे से बाहर हो गया। उसने कहा कि यदि तुम लोगों ने मेरा चालान किया तो मछली काटने वाली छुरी से धड़ तन से जुदा कर दिया जाएगा। इस दौरान मछली विक्रेता ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए निगम की टीम के साथ गाली गलौज भी की।
घटना के वक्त नगर निगम की टीम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कर एवं राजस्व निरीक्षक अनुपमा, जितेंद्र कुमार, राशिद, राहुल पालते, सुनील शर्मा, विक्रांत यादव भी मौजूद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मछली विक्रेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली