रुदपुर  पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- सपा की मजबूती के लिए करेंगे संगठन की बैठक

रुदपुर । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को उत्‍तराखंड दौरे पर रहे। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रुदपुर पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे लगभग तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के लोकविहार स्थित आवास पर उन्होंने स्थानीय किसान नेताओं, सपा पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा की। बाहर आने पर पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा ने कहा कि जल्द उत्तराखंड में सपा की मजबूती के लिए संगठन की बैठक करेंगे।
किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क के आवास पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष बहेड़ी के सपा नेता इकबाल सिंह चीमा से एनएच 74 और 87 के अधूरे निर्माण को लेकर विस्तार से पूछा।
साथ ही कहा कि उत्तराखंड छोटा प्रदेश होने के बाद विकास क्यों नहीं हो पा रहा। यहां पर नेताओं के साथ चाय पर चर्चा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर इकबाल सिंह, राजेन्द्र सिंह खारा, तरसेम सिंह खारा, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, दिलेर सिंह, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। हल्‍द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहां वह प्रेस को भी संबोधित करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली