प्यार में असफल युवक- युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

देहरादून। आपने अक्सर देखा होगा प्यार में असफल कपल मौत को गले लगाते हैं। जिससे वो अपने प्यार के साथ अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते हैं। प्यार में असफल युवक और युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर आत्म हत्या कर ली है, फिलहाल पुलिस पूरे मामलें की छानबीन मे जुटी है। पुलिस ने दोनों शवों के पास से एक सीरिंज बरामद की है।
धर्मपुर में एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। आज सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है। माना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी