किच्छा में पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

किच्छा। ग्राम गोकुल नगर में पति ने पत्नी को चाकुओं से गोद डाला। एसटीएच में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका का एक तीन वर्ष का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शक में घटना को अंजाम दिया है।
फरजाना (22 वर्ष) पुत्री मो. सद्दीक निवासी ग्राम गोकुल नगर किच्छा का निकाह चार वर्ष पहले रिजवान अली पुत्र शराफत अली निवासी गैस एजेंसी रोड किच्छा के साथ हुआ था। फरजाना और रिजवान के बीच किसी कारण विवाद चल रहा था। इसके चलते फरजाना पिछले आठ माह से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को रिजवान अपनी ससुराल गोकुल नगर में फरजाना से मिलने गया था। फरजाना अपने कमरे में अकेली बैठी थी। दोपहर करीब एक बजे रिजवान ने मौका पाकर फरजाना के गले, पेट व पीठ पर चाकू से वार कर दिए। इससे फरजाना लहूलुहान होकर गिर गई। शोर-शराबा होने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने रिजवान को पकड़ लिया। फरजाना को गंभीर हालत में परिजन सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान फरजाना की मौत हो गई। अभी परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर नहीं दी है।
ग्राम गोकुलनगर में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र कुमार, कोतवाल किच्छा

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली