पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। खटीमा क्षेत्र में सरकारी व संविदा में नौकरी दिलाने के नाम दस लोगों से 36-50 लाख की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार दोपहर को एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी सुरेश चंद ने रिपोर्ट में कहा था कि उसकी मुलाकात गांव के ही मनोज रावत उर्फ बाबी रावत के माध्यम से अजय साहनी से हुई थी। कुछ दिनों तक अजय साहनी से बराबर मुलाकात होने पर उसने कहा कि अगर घर के रिश्तेदार हो तो उन लोगों को वह सरकारी व संविदा में नौकरी लगवा देगा। इस पर पीडि़त ने अपने निकटतम रिश्तेदार दस लोग इक_ा किया। जिसमें अजय साहनी ने दो बच्चों को सरकारी नौकरी व आठ बच्चों को संविदा में नौकरी लगाने की बात की। एसएसपी ने बताया कि दस लोगों से 36 लाख 50 हजार रुपये इकट्टे करके मनोज रावत उर्फ बाबी रावत के सामने अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी को काशीपुर के एक होटल में दिए। साहनी ने दस लोगों के विभिन्न विभागों के नियुत्तिफ़ पत्र दिए। नियुक्ति पत्र देने के बाद अजय ने कहा कि जिस-जिस विभाग के नियुत्तिफ़ पत्र है उस विभाग में जाओगे जब वह फोन करेंगे। बाद में अजय साहनी ने कहा तकनीकी खराबी होने के कारण नियुक्ति नहीं मिली। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई टीम और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि और भी आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र मिलेंगे तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए खटीमा पुलिस क्षेत्रधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में खटीमा सीओ, कोतवाल के अलावा एसएसआई अशोक कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, पीआरओ इंस्पेक्टर भारत सिंह मौजूद थे।
आरोपी के पास हूटर लगी इनोवा, फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात भी मिले। पुलिस उसकी कुंडली खंगाल रही है। लोग भी ऐसे लोगों से सावधान रहें।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली