पटवारी पेपर लीक में बड़ा खुलासा, दो और गिरफ्तार

हरीद्वार। परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मुकदमें की तफ्तीश मिलने के बाद लगातार जांच में जुटी एस.आई.टी. टीम द्वारा एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के पर्यवेक्षण में अब तक गिरफ्तार किए जा चुके 08 अभियुक्तों (संजीव दूबे, रितू, मनीश कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार, रामकुमार, सोनू उर्फ खड़कू) में से मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे संजीव दूबे और राजपाल का दिनांक 19.01.2023 से 04 दिवस पुलिस कस्टडी रिमाण्ड हासिल किया। कस्टडी रिमाण्ड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर एसआईटी ने प्रकरण से सम्बन्धित कई संदिग्ध दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद की गई।
अभियुक्त राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के एवज में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉल्व किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये।
अभियुक्तों की निशांदेही पर प्रश्न लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया । उक्त स्थल पर अभियुक्तों द्वारा अपने रिश्तेदारो को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। टीम द्वारा उक्त पेपर लीक हेतु प्रयुक्त अभियुक्त राजपाल का रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली