हिंदूवादी संगठनों ने पठान मूवी का किया विरोध, फाडे़ पोस्टर, पुलिस से हुई धक्का मुक्की

रुद्रपुर। शहर के एक थियेटर में पठान मूवी का पोस्टर लगने की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध किया। विरोधियों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था और जैसे ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता थियेटर पहुंचे। तो उन्होंने मूवी के पोस्टर फाडने शुरू कर दिया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मामूली धक्का मुक्की भी हुई। बाद में हिदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि थियेटर में मूवी चलाई गई। तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
मेट्रोपॉलिस मॉल स्थित थियेटर में पठान मूवी के पोस्टर लगे ही थे कि अचानक बजरंग दल, विहिप सहित हिंदूवादी संगठनों के कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थियेटर की ओर बढ़ने लगे और वहां लगे पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए। जिसे देखकर मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। उनका कहना था कि फिल्म में धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने के दृश्य दर्शाए गए हैं। ऐसे में मूवी का चलना समाज पर दुष्प्रभाव डालेगा। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विरोध करने वालों में बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष  हैप्पी चौहान, संदीप वाल्मीकि, अजय पाल, राजू बिष्ट, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली