जिलाधिकारी ने  ई-चैपाल के माध्यम से विकासखण्ड खटीमा के ग्राम पहेनिया की समस्याएं सुनी  

रूद्रपुर ।  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शनिवार को जिला कार्यालय से ई-चैपाल के माध्यम से विकासखण्ड खटीमा के ग्राम पहेनिया की समस्याएं सुनी। ई-चैपाल में कुल 22 समस्याएं दर्ज हुई, जिसमें से 16 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ई-चैपाल में सर्वाधिक समस्याएं पीएम किसान सम्मान निधि, सामाजिक पेंशन, जल निकासी आदि से सम्बन्धित थीं। शब्बीर अहमद ने भू-माफियाओं द्वारा भूमि खरीद में धौखाधड़ी करने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को सम्बन्धितों के विरूद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की धनराशि भी वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। सुशीला देवी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का दरवाजा क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने एक दिन के भीतर दरवाजा सही कराते हुए फोटोग्राफ उप जिलाधिकारी के नम्बर पर व्हाट्सअप करने के निर्देश सीडीपीओ को दिये।
मोले सिंह, मानवती देवी ने वृ़द्धावस्था पेंशन, कमला देवी, सुनीता देवी ने विधवा पेंशन स्वीकृत कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप पर आवेदन भरवाने के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए सभी पात्रों को पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये। मोले सिंह, श्रीमन्ती, रूस्तम सिंह, जगत सिंह, विजय सिंह, सुरजीत सिंह, नारायण सिंह, बाबू सिंह, रामचरण सिंह, मदन ने पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि प्राप्त न होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही सम्बन्धितों के खातों की जांच कराई, जांच पर पाया गया कि किसानों के एक से अधिक खाते आधार लिंक होने के कारण किस्त की राशि दूसरे खातों में स्थानान्तरित हुई है, जबकि किसानों की केवाईसी न होने के कारण किस्त की राशि खातों में नहीं पहुॅच पाई है। जिलाधिकारी ने समस्या निस्तारण हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही दुर्गेश सिंह आरसीसी रोड निर्माण, उग्रसेन ने रोड निर्माण आदि की मांग की।
ई-चैपाल में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, आईएएस ट्रेनी अनामिका, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी वीके वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली