108 एम्बुलेंस की मांग को लेकर सीएचसी में दिया धरना

किच्छा।108 एम्बुलेंस की मांग को लेकर नगरवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार सुबह हिना पत्नी आसिफ निवासी सिरौलीकलां किच्छा की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। जिसके बाद परिजन 108 एम्बुलेंस का इंतजार करने लगे। लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर देवभूमि फाउंडेशन के कार्यकर्ता सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने नामित सभासद राजीव सक्सेना में 108 एम्बूलेंस की मांग करते हुए सीएचसी परिसर में धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजीव सक्सेना ने आरोप लगाया कि किच्छा में 108 एम्बुलेंस नहीं होने के कारण आए दिन मरीजों के साथ घटना घट रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की इसकी कोई सुध नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किच्छा में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सूचना मिलने पर एसीएमओ डा. हरेन्द्र मलिक धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने धरना कर रहे लोगों को 108 एम्बुलेंस चौबीस घंटे उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। धरना देने वालो में पूर्व छात्र संघ अंग्रेज सिंह, तरुण राजोरिया, ज्ञानेश मिश्रा, महेश सागर, रवि कुमार, हर्ष गंगवार, गुरुप्रीत सिंह, सचिन पाल, अंकुर राठौर, अजय कश्यप, गोलू गंगवार, अंशु श्रीवास्तव आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली