पुलिस ने बाजार में चलाया सत्यापन अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

रुद्रपुर। सिडकुल पुलिस ने बिग बाजार में बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए  निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी। सिडकुल चौकी इंचार्ज  पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को एएसआई देवेन्द्र कुमार को पुलिस टीम के साथ बिग बाजार में बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान चलाने को भेजा है। पुलिस ने  प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटायी और कर्मचारियों का सत्यापन भी किया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को काम पर न रखा जाये। ऐसा पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आपराधिक किस्म के कुछ लोग यहां आकर वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। लिहाजा जिसे भी काम पर रखें उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसका पुलिस सत्यापन जरूर करायें। इस दौरान  डेढ़ सेक्शन पीएसी 46 रुद्रपुर के कांस्टेबल सुशील सिंह, पंकज यादव,किशोर सिंह,अजय चौहान, ऐसी निरंक कुमार आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली