आरटीओ संदीप सैनी के छापामार कार्यवाही से मचा हड़कंप

कार्यालय के बाहर एक कार से भारी मात्रा में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बरामद
रूद्रपुर। आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी के रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में औचक छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान आरटीओ सैनी ने कार्यालय के बाहर एक कार से भारी मात्रा में ड्राइविंग लाइसेंस और आर. सी बरामद की है, जिसकी जांच उन्होंने एआरटीओ पूजा नयाल को दी है।
हल्द्वानी आरटीओ संदीप सैनी रूद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण के लिये पहुचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के हर एक पटल की जानकारी ली और लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उसके बाद आरटीओ सैनी ने कार्यालय के बाहर खड़े लोगो से भी पूछताछ की। जहां उन्होंने सड़क के किनारे खड़ी कार की भी तालाशी ली तो उस कार से भारी मात्रा में लोगो के ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बरामद की। पूछताछ पर कार का ड्राइवर कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया, जिसके चलते उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी अपने कब्जे में ले लिये। आरटीओ की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया और आसपास खड़े कई दलाल रफूचक्कर हो गए। आरटीओ सैनी ने मामले को गंभीर मानते हुए पूरे मामले की जांच एआरटीओ पूजा नयाल को सौंप दी है। उनका कहना है की आम लोगो को दलालों के चक्कर मे न पड़ कर कार्यालय से खुद काम करवाना चाहिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली