रेस्टोरेंट में खेल खेल में निकली पिस्टल से गोली, युवक गंभीर

रेस्टोरेंट में खेल खेल में निकली पिस्टल से गोली, युवक गंभीर

गोली जबड़े में फंस गई

हल्द्वानी । गत रात्रि काठगोदाम थाना के न्यू पनचक्की में स्थित एक रेस्टोरेंट में पिस्तौल से खेलना दोस्तों को भारी पड़ गया। खेल खेल में दोस्त के हाथ में पकड़ी पिस्तौल से गोली चल गई जो सामने बैठे दूसरे दोस्त के मुंह में घुस गई। फायर की आवाज सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोग भी वहां आ पहुंचे। इधर गोली लगते ही पिस्तौल लाने और गोली चलाने वाला दूसरा दोस्त मौके से फरार हो गए। जबकि बुरी तरह लहूलुहान घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे और फिर चिकित्सालय जाकर घायल युवक से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस फरार दोस्तों की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि न्यू पनचक्की चैराहे पर मल्ला कोट चम्पावत निवासी विष्णु अधिकारी पुत्र देव सिंह की बेकरी शाॅप है। जबकि पड़ोस में संजय सिंह बिष्ट का रेस्टोरेंट है। गत रात्रि बिशु अपने कर्मचारी दो सगे भाईयों मनोज और विक्रम सिंह के साथ था। जबकि संजय अपने दोस्त गोकुल, अर्जुन और दीपक बिष्ट के साथ रेस्टोरेंट के अंदर बैठा था। इनमें एक युवक अपने साथ एक पिस्टल लाया था, जिसे सभी बड़े उत्साह से देखकर खेल रहे थे। तभी वहां विष्णु भी आकर उनके साथ बैठ गया। सभी दोस्त आपस मे पिस्टल चेक कर रहे थे। इसी दौरान पिस्टल से एक के बाद एक जब लगातार फायर मिस होने लगे तो वहां मौजूद एक दोस्त ने पिस्टल अपने हाथ मे ले ली। चार फायर मिस कर चुकी पिस्टल का ट्रिगर दबते ही अचानक पांचवा फायर हो गया और पिस्टल की गोली सामने बैठे बिशु के जबड़े में जा घुसी। ये देखते ही पिस्टल लाने वाला और गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग खड़े हुए। इधर, गोली की आवाज सुनते ही पास बैठे मनोज और विक्रम चीख पुकार मचा दी। आनन फानन में साथी विष्णु को एसटीएच लेकर पंहुचे। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल हरेंद्र चैधरी भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने साथ आए गोकुल, मनोज, अर्जुन और विक्रम से घटना के बाबत पूंछताछ की। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि गोली विष्णु के जबड़े में फंसी है। जिसे आॅपरेशन के जरिये निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली