जिलाधिकारी ने दिये मुख्यालय की 8 किमी की परिधि से बाहर निवास करने वाले चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश 

Spread the love

रूद्रपुर ।  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय प्रबन्धन समिति की बैठक चिकित्सालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने मुख्यालय की 8 किमी की परिधि से बाहर निवास करने वाले चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य कोषाधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पिछली बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन आख्या को आगामी बैठकों में पहले एजेण्डा के रूप शामिल करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चालू वित्तीय वर्ष में आर्थो, ईएनटी, डेण्टल, सीजेरियन डिलीवरी आदि का डाटा अलग-अलग उपलब्ध कराने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाये। उन्होंने आयुष्मान योजनान्तर्गत प्राप्त धनराशि का नियमानुसार सदुपयोग करने तथा सम्बन्धितों को समय से प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वित्त से सम्बन्धित प्रस्तावों का मुख्य कोषाधिकारी से परीक्षण कराने के उपरान्त ही समिति के सम्मुख प्रस्तुत किये जाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ.कैलाश राणा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में चिकित्सालय में कुल 209925 ओपीडी, इमरजेन्सी में 8809 रोगियों को देखा गया है। उन्होंने बताया कि 11977 रोगियों को भर्ती किया गया, 1775 आॅपरेशन, 7378 अल्ट्रासाउण्ड, 13306 एक्स-रे, 544 सीटी स्कैन, 91766 पैथोलोजी जाॅचें, 2831 सामान्य प्रसव, 405 सिजेरियन प्रसव किये गये है।  बैठक में मुख्य कोषाधिकारी डाॅ.पंकज कुमार शुक्ल, सीएमओ मनोज शर्मा, एसीएमओ डाॅ.हरेन्द्र मलिक, जिला हौम्योपैथिक अधिकारी डाॅ.महेश चन्द्र, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ.आशुतोष पन्त, सहित डाॅ.प्रवीण श्रीवास्तव, डाॅ.एसके गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि अतुल जोशी, मेयर प्रतिनिधि हरीश कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेश जग्गा, सहित सम्बन्धित चिकित्सक व कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप