प्राधिकरण का छापा, बिना परमिशन के हो रहा था कार्य, जेसीबी और ट्रक सीज

हल्द्वानी। हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक विहार में छापेमारी की है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दमुआढुंगा के शिवालिक विहार में छापा मारते हुए बिना परमिशन से खोदे जा रहे बेसमेंट में खनन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जेसीबी लगाकर बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने काम रुकवा कर खनन विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को बुलाया है बताया जा रहा है। कि आवासीय नक्शा पास करके कमर्शियल काम किया जा रहा था लिहाजा सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर छापेमारी कर कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि पिछले 1 हफ्ते से नगर प्रशासन और जिला विकास प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर पूरे शहर में लगातार निरीक्षण और सर्वे कार्य चल रहा है प्रशासन को कमिश्नर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी स्थान पर अवैध निर्माण हो रहा है तो उसे शुरुआती दौर पर ही ध्वस्त कर दिया जाए या रोक दिया जाए जिससे कि अवैध निर्माण आगे ना बढ़ सके इसीलिए बनभूलपुरा क्षेत्र में भी अब तक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां 3 भवनों को ध्वस्त किया गया है वहीं 10 भवन सील किए गए हैं जबकि 4 को नोटिस दिया गया है ऐसे में अब यदि आवासीय भवन बनाना हो या कमर्शियल भवन बनाना हो बिना परमिशन के हल्द्वानी शहर में निर्माण करना आसान नहीं होगा जिला प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि जिनको भी नजूल भूमि में निर्माण करना है वह पहले अपनी जमीन को फ्रीहोल्ड कराएं उसके बाद नक्शा पास कराकर प्राधिकरण से परमिशन लेने के बाद ही निर्माण हो सकेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली