बिछड़ने के डर से फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दे दी जान आम के पेड़ से लटके मिले शव

किच्छा । प्रेमी युगल ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी दी। दोनों के शव आम के पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलभट्टðा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा निवासी 24 वर्षीय छोटू पुत्र सलीम एवं वहीं की निवासी मुस्कान पुत्री लईक अहमद ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया है कि युवक और युवती बीती रात लगभग 1ः30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दोनों के शव पेड़ ले लटके हुए हैं। खबर सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। बताया जाता है कि युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक-एक पुत्र है। दोनों का विवाह करीब दो वर्ष पहले हुआ था। लड़की दो दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। दोनों का प्रेम प्रसंग विवाह से पहले से चल रहा था। विवाह से पूर्व भी दोनों घर से भाग चुके थे। लेकिन घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए और दोनों की अलग अलग शादी करा दी। युवक का विवाह बरेली के परशुरामपुर से और युवती का विवाह देवरनियां में हुआ था। पुलभट्टðा थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6ः30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली