सेना भर्ती रैली की तैयारी कर रहे युवक की 5 किमी दौड़ के बाद मौत

पिथौरागढ़। सेना भर्ती रैली की तैयारी कर रहे पूर्व प्रधान के 18 वर्षीय पुत्र की शुक्रवार सुबह देव सिंह मैदान में एक्सरसाइज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। युवक को तीन माह बाद मर्चेन्ट नेवी में भर्ती के लिए एक कोर्स करने मुंबई जाना था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगर के कासनी क्षेत्र निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल (पूर्व प्रधान) अपने साथियों के साथ करीब पांच किलोमीटर दूर से दौड़ लगाकर देव सिंह मैदान पहुंचा।
यहां वह एक्सरसाइज कर रहा था। इसी बीच अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मैदान में कुछ दूरी पर एक्ससाइज कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर सहित अन्य लोगों ने पारस को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब एक घंटे बाद युवक की मौत हो गई है। युवा पारस की असामयिक मृत्यु से हर कोई हैरत में है। लोगों का कहना है कि युवक पूर्णतया स्वस्थ था। वह लंबे समय से सेना में भर्ती की तैयारी करने के लिए अपने गांव से देवसिंह मैदान तक दौड़ लगाकर ही पहुंचता था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली