ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा लाइनमैन जिंदा जला

Spread the love

ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा लाइनमैन जिंदा जला
शट डाउन के बाद भी चालू कर दी बिजली,
झांसी। यूपी के झांसी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक व्यक्ति आग में जिंदा जल गया। मामला शहर के शिवाजी नगर का है। शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर से तेल रिसने की सूचना पर लाइनमैन मरम्मत करने पहुंचा था। इसी बीच लाइनमैन धू-धू कर जलने लगा। साथी कर्मचारी सिर्फ छटपटाते खड़े रह गए। जलते लाइनमैन का वीडियो वायरल हो गया, जिससे अधिकारी भी सकते में आ गए। कर्मचारियों के अनुसार शट डाउन के बाद बिना सूचना दिए लाइन चालू करने से यह हादसा हुआ। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
रक्सा थाने के राजापुर गांव का बृजभान बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था। इस समय वह न्यू गल्लामंडी पॉवर हाउस में तैनात था। शनिवार सुबह शिवाजी नगर में ट्रांसफार्मर से तेल लीक होने की सूचना मिली। इस पर वह हेल्पर विनय राय, रवि श्रीवास, शुभम और उमेश के साथ मरम्मत के लिए वहां गया। इन लोगों ने एसएसओ से ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए शट डाउन लिया था। जिसके के बाद बृजभान व शुभम ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने लगे। अचानक 11 केवी की सप्लाई चालू हो गई। इससे शुभम छिटककर दूर जा गिरा जबकि बृजभान ट्रांसफार्मर से चिपककर धू-धू जलने लगा। साथी कर्मचारी बृजभान को जलता देख बचाने के लिए छटपटाते रहे लेकिन कुछ नहीं कर पाए। फोन कर दोबारा शटडाउन कराया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर मुआवजे के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी