आईजी को 60 दिन में मिलीं 22 शिकायतें, नौ का हुआ समाधान

Spread the love

आईजी को 60 दिन में मिलीं 22 शिकायतें, नौ का हुआ समाधान
हल्द्वानी। आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे को पिछले 60 दिनों में जनपद नैनीताल और उधमसिंह नगर की करीब 22 शिकायतें मिलीं। जिसमें से मात्र नौ शिकायतों का समाधान हुआ है। पुलिस की इस हिलाहवाली पर आईजी ने नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।
शनिवार को आईजी कुमाऊं ने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान फरियादियों ने पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल और भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराई। जिस पर आईजी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने को कहा।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विगत दो माह में दर्ज हुई शिकायतों के बारे में पूछा तो पता चला कि जनपद नैनीताल की 14 और उधमसिंह नगर की 8 शिकायतें मिली थी। जिसमें से नैनीताल की सात और उधमसिंह नगर की दो शिकायतों का ही निस्तारण हुआ है। इस पर आईजी ने नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से सुनें और त्वरित निस्तारण की कार्रवाई करते हुए निस्तारण कराएं।
जुलाई 2022 से अब तक दर्ज हुई शिकायतें का विवरण
जनपद नैनीताल – 26 शिकायतें दर्ज, 21 निस्तारित
जनपद उधमसिंह नगर – 18 शिकायतें दर्ज, 14 निस्तारित
जनपद चम्पावत- 3 शिकायतें दर्ज, 2 निस्तारित
जनपद पिथौरागढ़- 2 शिकायतें दर्ज, दोनों निस्तारित

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप