काशीपुर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ़्तार

Spread the love

काशीपुर । पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है।  पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही।  सोमवार को काशीपुर कोतवाली में एसपी अभय कुमार सिंह ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 5  फरवरी को मंगल सिंह निवासी मछरिया थाना कटघर  मुरादाबाद यूपी ने पुलिस को तहरीरी दी। बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार अपने मकान ग्राम चादपुर सैनिक कालोनी आया था और 28 जनवरी 2023 से उसका फोन बंद आ रहा था। 4 फरवरी को  वह अपने मामा विजय कुमार के साथ चादपुर सैनिक कालोनी आया तो देखा कि उसके भाई का शव अन्दर मृत अवस्था में पड़ा है। उसके रूपये व फोन भी गायब था। तहरीर में   29 जनवरी 2023  को भाई के साथ उसके परिचित गौतम बाल्मीकि,रवि कुमार उर्फ गोगली तथा दीपक ने कमरे में बैठकर शराब पी थी। मृतक के भाई ने तीनों पर भाई मुकेश  की हत्या करने का आरोप लगाया।  पुलिस ने तहरीरी के आधार पर आरोपियों को  पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  एसपी काशीपुर ने बताया कि सीओ  वन्दना वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के निर्देशन में खुलासा में पुलिस जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल व मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर  उक्त तीनों को संदिग्धावस्था में हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। एसपी काशीपुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने मृतक मुकेश की हकीकत बताई तो पुलिस सकते में पड़ गई।  पुलिस के मुताबिक  आरोपी दीपक और मृतक मुकेश के बीच गहरी दोस्ती थी। दीपक ने ही दो अन्य आरोपियों से दोस्ती कराई थी। दीपक को ही मुकेश बाजार में मिला था।
पहले कच्ची शराब पी, बाद में मुकेश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी और मृतक मुकेश ने कच्ची शराब पी। इसके बाद तीनों ने चाकू से हमला कर मुकेश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, फोन,,बाईक,रुपए भी बरामद कर लिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप